बछवाड़ा के रानी हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय रानी परिसर में रविवार को आरएसएस स्थापना के सौ वर्ष पुरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के दौरान इलाके से सैकड़ों की संख्या में बच्चे बूढ़े नौजवान महिला पुरुष सनातन धर्मावलंबियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व प्रांत के प्रांत कार्यवाह विनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि धर्माचार्य सह आलापुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत संजय शास्त्री मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सह शिक्षाविद् विनोद राय ने किया। वही संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सह शिक्षाविद् अरविंद झा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विनेश जी, विनोद कुमार राय, अवकाश प्राप्त आरपीएफ निरीक्षक तेज नारायण चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्थानीय आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का स्वागत फूल माला व चादर से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व प्रांत के प्रांत कार्यवाह विनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्र को परम वैभव की चोटी पर पहुंचाने और अपने पुराने गौरव विश्व गुरु बनाने,समाज में सामाजिक समरसता को स्थापित रखने,व्यक्ति निर्माण के उद्देश्य से किया गया था।

बछवाड़ा के रानी हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन 2लेकिन सौ वर्षों के बीच इस समाज में बहुत सारी कुरीतियां भी आयी है, इन्हीं कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य को लेकर संघ द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में पांच उद्देश्य को लेकर मंडलस्तरीय हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यक्ति निर्माण की पद्धति, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, आत्मनिर्भरता ,नागरिक का कर्तव्य आदि को लेकर आम जनमानस के बीच जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर रहने वाला हर भारतीय व्यक्ति हिंदू है।  हम सभी को भारत माता की धरती और भारत माता के गौरव की चिंता करने की आवश्यकता है। भारत देश का नाम पूरे विश्व में विश्व गुरु के रूप में पहचान दिलाना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

बछवाड़ा के रानी हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन 3वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्माचार्य राम जानकी ठाकुरबाड़ी आलापुर के महंत संजय शास्त्री जी ने रामायण व गीता के दोहों से उदाहरण देते हुए कहा कि आदिकाल में जाति प्रथा नहीं थी, वर्ण व्यवस्था थी, जो कर्म के आधार पर वर्ण की व्यवस्था की गई थी.वर्तमान समय की राजनीति जाति प्रथा को बढ़ावा देकर हिंदू समाज को बांटने का काम कर रही है। हम तमाम सनातन धर्मीवलंबी जाति प्रथा को लेकर अपने को बटने का काम ना करें.”संघे शक्ति कलियुग” संगठन में अजय शक्ति होती है।

बछवाड़ा के रानी हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन 4  वहीं परमानंद राय के नेतृत्व में कीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ और भजन की प्रस्तुति की गई।  मौके पर कैलाश कंचन,महेश भारती,चुनचुन चौधरी, जयप्रकाश शाह, विजय शंकर दास, सुमन कुमार चौधरी, बासुकी शर्मा,राहुल कुमार,सौरव कुमार,जयप्रकाश साह,मुरारी झा,राजीव कुमार,अमरकांत चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article