सी ए की परीक्षा पास कर पल्लवी बनी चार्टेड अकाउंटेंट, क्षेत्र का नाम किया रौशन

DNB Bharat Desk

मेहनत व परिश्रम करने वाले की प्रतिभा रुकती नहीं,बल्कि निरन्तर आगे बढ़ती जाती है और मंजिल उनके लिए आगे खड़ी रहती है.इसके लिए मन में लगन और दिल में कुछ और करने का जज्बा होना चाहिए.ऐसा ही एक उदाहरण बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार झा की पुत्री पल्लवी कुमारी सी ए की परीक्षा पास कर चार्टेड अकाउंटेंट बन क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

- Sponsored Ads-

जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ और छात्रा के चयन की खबर परिजनों को मिली वैसे ही घर में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई।परिजनों ने बताया कि छात्रा विधापीठ लख्खीसराय से मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई की। मैट्रिक में 90.2 प्रतिशत और आई कॉम में 74 प्रतिशत अंक हासिल की । उसके बाद सी ए की तैयारी करने के लिए कोलकत्ता चली गयी और वही रहकर सी ए की तैयारी कर रही थी।

सी ए की परीक्षा पास कर पल्लवी बनी चार्टेड अकाउंटेंट, क्षेत्र का नाम किया रौशन 2पल्लवी के पिता शिक्षक व माता नूतन कुमारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत है । पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है । पल्लवी के इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है । बधाई देने वालो में मोहन झा,भास्कर झा,अभिषेक भारती,सज्जन झा,प्रमोद झा,पंकज कुमार झा,विपुल कुमार झा आदि लोग शामिल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article