चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण, अगस्त के अंत तक चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान 3

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आज का दिन भारतीय इतिहास के लिए सुनहरा दिन होगा। पूरा देश खुशी से झूम उठा जब श्रीहरिकोटा में स्थित इसरो के लॉन्चिंग पैड से चंद्रयान 3 ने का सफल प्रक्षेपण हुआ। एलवीएम 3एम4 रॉकेट इसरो के महत्वाकांक्षी चंद्रयान 3 के इकलौते उपग्रह चंद्रमा पर लेकर उड़ान भर दी है। इससे पहले भी इसरो ने चंद्रयान लॉन्च किया था जो कि चांद तक पहुंच भी गया था लेकिन पथ विचलन के कारण उसका चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सका था।

- Sponsored Ads-

इस बार वैज्ञानिकों का पहला टारगेट है कि चंद्रयान 3 का चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हो। चंद्रयान 3 अगस्त के अंत तक चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसरो के वैज्ञानिक चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल हो जाते हैं तो यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और भारत ऐसा करने वाले देश अमेरिका, चीन और रूस जैसे देश की श्रेणी में शामिल हो जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article