विद्यालय प्रधानाध्यापिका से उप मुखिया ने प्रतिदिन देरी से आने से किया मना तो…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के एक विद्यालय में उस वक्त स्थिति अजीबोगरीब लगने लगा जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और पंचायत के उप मुखिया के बीच तू-तू मैं- मैं होने लगा और दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि हंगामा ही हो गया। विद्यालय के सारे बच्चे अपनी कक्षा से निकल कर जमा हो गये वहीँ ग्रामीण की भीड़ भी जुटने लगी। फिर किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों को अलग किया तब जा कर मामला शांत हुआ। मामला है बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय धकजरी सहनी टोल की।

- Sponsored Ads-

मामले में उप मुखिया लालबाबू सहनी का कहना है कि उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को प्रत्येक दिन लेट आने से मना किया था साथ ही इसका कारण पूछा था कि विद्यालय प्रधानाध्यापिका भड़क उठी और कहने लगी कि जो कर सकते हो करो मैं जैसे आती हूँ वैसे ही आउंगी। उन्होंने बताया कि मामले की खबर पाकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के पति भी विद्यालय पहुँच कर धमकी देने लगे और बदसुलूकी की।

वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी ने उप मुखिया पर आरोप लगाया कि उप मुखिया जान बुझ कर परेशान कर रहे हैं। उप मुखिया और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के बीच जम कर हंगामा हुआ वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के पति भी बार बार बीच में आकर उप मुखिया से बहस कर रहे हैं। हंगामे के बाद विद्यालय के छात्रों के बिच उहापोह की स्थिति बन गई और सारे बच्चे कार्यालय के बहार जमा हो गए।

मामले में उप मुखिया लालबाबू सहनी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रधानाध्यापिका की शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्ता में सुधार करने की मांग की है। वहीं शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय ने मामले में जाँच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article