घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की हैं।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे सड़क हादसे मे मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसी कड़ी मे एक बार फिर एक अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को रौद कर फरार हो गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस को बीती शाम यह सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
