संयुक्त ट्रेड यूनियन का हड़ताल नहीं दिखा असर,जीरोमाइल से सिमरिया तक फर्राटे दौड़ती रही वाहन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/बीहट-केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को बरौनी प्रखंड अंतर्गत केंद्रीय एवं राजकीय उपक्रमों में आम हड़ताल सफल रहा। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे एटक महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा भारत सरकार श्रमिक विरोधी चार श्रम कोड को अविलंब वापस ले एवं वोट बंदी वापस ले अन्यथा आज के सफल हड़ताल के बाद भी आंदोलन की निरंतरता को हम जारी रखेंगे। वहीं हर्ल कारखाना के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि भारत की सरकार बहरी है। यह कॉरपोरेट को मजबूत करने के लिए मजदूरों का शोषण और दमन जारी करने के लिए चार श्रम कोड को लागू करने का काम कर रही है।

वोट बंदी के पीछे एनआरसी लागू करने का काम सरकार कर रही हैं। उन्होंने कहा यदि सरकारी दोनों निर्णय को वापस नहीं लेती सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। एनटीपीसी बरौनी इकाई का नेतृत्व यूनियन के उपाध्यक्ष रामानंद यादव मजदूर नेता ललन राय, आजाद भारती, महागठबंधन के नेता कृष्ण कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया खेत मजदूर नेता अशोक पासवान, गठबंधन के पंचायत स्तरीय नेता आनंद कुमार उर्फ वकील, नौजवान नेता रौदी कुमार, संजय राजस श्रमिक प्रकोष्ठ के नेता रामानंद यादव ,राम उपकार सिंह आदि कर रहे थे ।वहीं बरौनी खाद कारखाना के धरना का नेतृत्व किसान नेता रामाधार सिंह, कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, मुकेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार , अशोक रजक, योगेंद्र सिंह, गणेश पासवान, रामप्रवेश महतों, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नारायण सिंह अपने साथियों के साथ कर रहे थे।

बरौनी रिफायनरी के अंदर और संगठित मजदूरों का नेतृत्व भाकपा के पूर्व अंचल मंत्री नूर आलम सहायक, अंचल मंत्री नवीन सिंह, पूर्व मुखिया राजेश चौधरी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, नौजवान नेता असादुल्लाह कर रहे थे ।वही पेप्सी कारखाना वियाडा उद्योग एवं बरौनी प्रखंड कार्यालय का नेतृत्व कामरेड दिलेर अफगान, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संजीव सिंह, अनिल चौधरी, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद रिजवान, रामसेवक ठाकुर, रामसुंदर सिंह, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन सिंह, अरुण यादव पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन के दौरान असुरारी बियाडा के मुख्य प्रवेश द्वार पर मवेशी का एम्बुलेंस भी रोका प्रदर्शनकारी।

बीहट चांदनी चौक पर फुटकर दुकानदार का नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद राम प्रीत साह, राजीव कुमार, फुटकर दुकानदार नेता राजाराम साह, विनोद कुमार चंद्रवंशी कर रहे थे।देवना चौक पर समय की पुकार अध्यक्ष मो मासूम खान, विधायक राजवंशी महतों, नवलकिशोर सिंह , रामसुंदर सिंह, अनिल चौधरी,मोहम्मद रिजवान , जावेद खान, मोहम्मद अफरोज सहित अन्य शामिल थे। बताते चलें कि जीरोमाइल गोलंबर से सिमरिया पुल तक सड़क अधिक समय तक जाम नहीं रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती रहीं। चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात दिखें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article