बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’विज़न के साथ लोजपा का बड़ा आयोजन कल राजगीर में, लोजपा का ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ कल,चिराग पासवान रहेंगे मौजूद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम बहुजन भीम संकल्प समागम  का आयोजन कल राजगीर के हॉकी मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों किया जाएगा।

शनिवार को बिहार शरीफ स्थित सर्किट हाउस में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट'विज़न के साथ लोजपा का बड़ा आयोजन कल राजगीर में, लोजपा का ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ कल,चिराग पासवान रहेंगे मौजूद 2प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “यह कार्यक्रम पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है और इसमें सातों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं एवं जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।सलीम साहिन ने इस मौके पर ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विज़न के साथ चिराग पासवान का भव्य स्वागत करने की अपील की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article