सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा अंतर्गत पांच दिवसीय पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

DNB Bharat Desk

चालीस हजार घर तक पल्स पोलियों कर्मी को पहुंचकर बच्चो को दवा पिलाने का लक्ष्य

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत किया गया। पल्स पोलियों अभियान 17 नवम्बर से 21 नवम्बर तक चलेगा। इस अभियान के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र पर प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने नवजात बच्चो को पल्स पोलियो का दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो अभियान की शुरुआत किया।  उसके बाद प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में नवजात से लेकर पांच वर्ष उम्र के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गयी।

 प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक  मो. ईमरान ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में लगभग चालीस हजार घर तक पल्स पोलियों कर्मी को पहुंचकर बच्चो को दवा पिलाना है। साथ ही सभी कर्मीयों को निर्देश दिया गया है कि एक भी बच्चा पल्स पोलियो दवा से वंचित नही रहना चाहिए।  उन्होने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि स्वास्थ्य कर्मी, यूनिसेफ, पीएचसी व आशाकर्मी तथा आंगनवाड़ी के सहयोग से सभी जगह प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा अंतर्गत पांच दिवसीय पोलियो अभियान की हुई शुरुआत 2 उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए रानी, चिरंजिविपुर, रुदौली, दादुपुर, चमथा व पीएचसी में कुल छः जगहों पर डिपो बनाया गया है। वहीं तेरह ट्रांजिट टीम बनाया गया। साथ ही प्रत्येक गांंव में कुल चौरासी टीम लगाया गया है।  जिसमे सभी केन्द्रों पर आशाकर्मी व आंगनवाड़ी तथा स्थानीय ग्रामीण को लगाया गया है। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए गांव –गांव व चौक-चौराहे पर पोस्टर-बैनर लगाया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article