जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में शुरू हुआ कैंसर का इलाज, नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कैंसर की अत्याधुनिक मशीन ‘वरियन एज रेडियेशन मशीन’ का भी शुभारंभ किया। कैंसर वार्ड का उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वार्ड के विभिन्न विभागों – कैथ लैबस, इंडोस्कोपी, फीजियोथेरेपी आदि का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक कैंसर मशीन को भी देखा और इसके कार्य पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सम्पूर्ण कैंसर केयर एक छत के नीचे हो तथा कैंसर का शीघ्र निदान और तुरंत उपचार हो।जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में शुरू हुआ कैंसर का इलाज, नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ 2 कैंसर की ‘वरियन एज रेडियेशन मशीन’ पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक मशीन है तथा देश में यह दूसरी मशीन है जो यहां कैंसर के उपचार के लिये काफी उपयोगी होगा।

कार्यक्रम में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ नरेश त्रेहान, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के प्रबंध निदेशक डॉ रविशंकर सिंह, डॉ राजीव रंजन, डॉ अमरेन्द्र अमर सहित अन्य चिकित्सकगण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article