स्कूल पढ़ने जा रहे छात्र को अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचला, छात्र की हुई मौत, आक्रोशितों ने लोगो ने स्कॉर्पियो में लगाई आग

DNB Bharat Desk

.

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के मई गांव पास मुख सड़क मार्ग पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मई गांव का रहने वाला छात्र जौसब कुमार अपने अन्य दो सहयोगियों के साथ परवलपुर बाजार स्थित स्कूल पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूली छात्रा को कुचल दिया।

स्कूल पढ़ने जा रहे छात्र को अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचला, छात्र की हुई मौत, आक्रोशितों ने लोगो ने स्कॉर्पियो में लगाई आग 2गनीमत यह रही की दो अन्य छात्र जौसब कुमार के पीछे था। जिससे उसकी जान बाल बाल बच गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त करते हुए आग के हवाले करते हुए चालक की जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष को चोट भी आई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की भी जमकर पिटाई की।

- Sponsored Ads-

स्कूल पढ़ने जा रहे छात्र को अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचला, छात्र की हुई मौत, आक्रोशितों ने लोगो ने स्कॉर्पियो में लगाई आग 3जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गनीमत यह रही कि पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंच गई। जिससे चालक को मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने यात्रियों से भरी बस में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी गोपाल कृष्ण इंस्पेक्टर परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत कई सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों को समझाने में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article