यूपी में सड़क हादसा में 11 की मौत एक दर्जन जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बीती रात उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस सीतापुर से पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रही थी। यह बस शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक ढाबा पर खाना खाने रुकी थी तभी पत्थर लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पहले बस में टक्कर मारी फिर बस के ऊपर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबने से महिला और बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article