योग शिविर में आए सभी प्रतिभागियों को योग मैट प्रदान किया गया

DNB Bharat Desk

हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि बेगूसराय के योग विशेषज्ञ के साथ इकाई के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ साथ आवासीय परिसर में रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

- Sponsored Ads-

योग प्रशिक्षक ने योगा के विभिन्न आसनों के बारे में प्रशिक्षित किया साथ ही साथ योग के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बरौनी इकाई प्रमुख संजय कुमार गुप्ता, मेंटिनेंस प्रमुख गोपाल कृष्ण बेहेरा, ऑपरेशन प्रमुख ज्योतिष कुमार सतपथी, मानव संसाधन प्रमुख राकेश कुमार पांडे,

योग शिविर में आए सभी प्रतिभागियों को योग मैट प्रदान किया गया 2

कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, वित्त प्रमुख एस बालासुब्रह्मण्यम, सुरक्षा प्रमुख कर्नल सुधीर सिंह, मानव संसाधन अधिकारी प्रमोद मिश्रा, राजेश समल के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कारखाना के प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने भी योग के महत्व के बारे में बात की एवं शिविर में आए सभी प्रतिभागियों को योग मैट प्रदान किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article