नालदा: जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने साढ़े सात करोड़ की लागत से तीन सड़कों का उद्घाटन और चार सड़को का किया शिलान्यास

DNB Bharat Desk

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हमारा सांसद कैसा हो डॉक्टर जितेंद्र कुमार जैसा हो का नारा भी लगाया।

डीएनबी भारत डेस्क

अस्थावां के जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरमेरा प्रखंड के कई इलाकों में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बने तीन सड़कों का उद्घाटन किया जबकि चार करोड़ की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास किया।

नालदा: जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने साढ़े सात करोड़ की लागत से तीन सड़कों का उद्घाटन और चार सड़को का किया शिलान्यास 2इस शिलान्यास ,उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हमारा सांसद कैसा हो डॉक्टर जितेंद्र कुमार जैसा हो का नारा भी लगाया। इस मौके पर जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जनता के भावनाओं की कद्र करता हूं अगर आला कमान मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने का काम करूंगा क्योंकि अस्थावां विधानसभा क्षेत्र की जनता की भी यही मांग है।

- Sponsored Ads-

नालदा: जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने साढ़े सात करोड़ की लागत से तीन सड़कों का उद्घाटन और चार सड़को का किया शिलान्यास 3एक समय में सरमेरा प्रखंड को लोग काला पानी कहते थे लेकिन आज सरमेरा प्रखंड भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया है। हमने अपने इलाके के सभी क्षेत्रों में बारह मासी सड़क बनाने का काम किया है। हमने टाल क्षेत्र में भी पक्की सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है ताकि सुदूरवर्ती गांव में रहने वाले लोग भी मुख्यालय से आसानी से जुड़ जाए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article