भुवनेश्वर बी. एड. कॉलेज चंदौर में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित कमला भुवनेश्वर बी० एड० कॉलेज चंदौर, भगवानपुर, बेगूसराय  में  11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय एवं आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के निर्देशानुसार मनाया गया । जिसमें बी०एड० सत्र- 2024- 26  तथा डी०एल०एड० सत्र- 2023-25 के शिक्षक- प्रशिक्षुओं ने भाग लिया । प्राचार्य डॉ० राजीव रॉय ने योग को अपने दैनिक जीवनचर्या में  सम्मिलित करके शरीर को स्वस्थ एवं निरोग बनाये रखने की सलाह दी । 

- Sponsored Ads-

भुवनेश्वर बी. एड. कॉलेज चंदौर में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 2सभी सहायक प्राध्यापक रणधीर कुमार, प्रभात कुमार रंजन, नीतीश कुमार, डॉ० सुनील चंद्र यादव, डॉ० प्रियंका यादव ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिये । इस कार्यक्रम को प्रार्थना से शुरू करने के बाद कुछ आसन  जैसे ताडासन, पदस्तासन, बज्रासन कपालभाँति, भ्रामरी तथा भिन्न- भिन्न प्रकार के आसान जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाने में मदद करते है करवाए गए ।

भुवनेश्वर बी. एड. कॉलेज चंदौर में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 3योग प्रशिक्षक प्रभात कुमार रंजन के द्वारा  यह भी कहा गया कि आप अपने दिनचर्या में  योग  को  शामिल कर स्वस्थ रह सकते है वहीं मध्य विद्यालय मेहदौली के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, अजनीश कुमार,अनिल रजक,सुमन मालाकार, अमित कुमार, नीतेश कुमार, नीतू कुमारी,संगीता कुमारी, अन्नू प्रिया,ऋतु राज,रिजवान सहित छात्र छात्राओं ने योग के विभिन्न आयामों योगासन, तारासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, ब्रजासन, हलाशन, भ्रमरी आदी को किया उक्त अवसर पर योग से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article