दुर्गापूजा में विभिन्न पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया गया निर्देश-थानाध्यक्ष  

DNB Bharat Desk

दुर्गा पूजा पंडालो में स्थल तक अग्नि शामक जाने के लिए रास्ता होना अनिवार्य है।

डीएनबी भारत डेस्क

थाना परिसर बछवाड़ा में बुधवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि,पूजा समिति के सदस्य समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने किया। बैठक के दौरान बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुल 25 दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा मिलन व शांति का पर्व है।

- Sponsored Ads-

हम आपसी वैमनस्यता और दूषित भावनाओं को भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाए। शांति और अमन चैन हमेशा बछवाड़ा में कायम रहा है। बछवाड़ा की एक अपनी अलग पहचान रही है। वही दुर्गा पूजा समिति के सदस्यो ने अपनी अपनी समस्या के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान असामाजिक तत्व के लोगो पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

दुर्गापूजा में विभिन्न पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया गया निर्देश-थानाध्यक्ष   2साथ ही दुर्गा पूजा पंडालो में स्थल तक अग्नि शामक जाने के लिए रास्ता होना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि दुर्गापूजा पंडाल में डीजे व आर्केस्ट्रा पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। वही बछवाड़ा बाजार के विभिन्न पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान चिन्हित उपद्रवियों पर 107 की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 230 व्यक्ति पर 107 के लिए कार्यवाही के लिए लिखा गया है।

दुर्गापूजा में विभिन्न पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया गया निर्देश-थानाध्यक्ष   3मौके पर साहित्यकार शैलेन्द्र शर्मा त्यागी,विजय शंकर दास,सुनील कुंवर,विश्वनाथ महतो,अमरजीत राय,रामदेव सहनी,टुनटुन पासवान,भोला शर्मा,विनोद राय,बिरजू मल्लिक,प्रमिला सहनी,अरूण कुमार राय,सुजीत सहनी,रविन्द्र कुमार राय,भुषण सिंह, आलोक मेहता,माधो कुंवर समेत थाना के एस आई अरविंद कुमार सुमन,अजय कुमार,पुलिस बल अन्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article