दसवीं की छात्रा स्कूल से गायब, परिजनों थाना में बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में बताया गया है कि लगभग 16 वर्षीया पुत्री जो हाई स्कूल दामोदरपुर में दशमी वर्ग में पढ़ती थी,वह मंगलवार को  घर से देहरी में रखा पच्चास हजार रुपया लेकर अज्ञात व्यक्ति के साथ कहीं भाग गई है। 

जब मोबाइल पर सम्पर्क किया तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति कटहरिया निवासी  उपेन्द्र सहनी उर्फ भत्तु सहनी का पुत्र ओम कुमार है। मेरी पुत्री को बाइक पर बैठा कर कटहरिया निवासी शम्भु सहनी का पुत्र प्रिंस कुमार ले गया।  मुझे शंका है मेरी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। 

पुत्री को बरामद करने व आरोपी व्यक्ति पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 180/25 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article