डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव से आ रही है जहां सुबह भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बहन ने बीच बचाव किया तो छोटे भाई ने बहन पर ही गोली चला दी। गोली उसके दाहिने जांग में लगी है।
जख्मी सुमिता देवी को उपचार के लिए परिवार के लोगों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर संवादाता अफरोज आलम की रिपोर्ट