नालंदा : प्रेमिका के घर पहुंचे युवक के मौसेरे भाई को प्रेमिका के परिवार वालों ने चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत

DNB Bharat Desk

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है,जहां प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक और उसके मौसेरे भाई पर प्रेमिका के परिवार वालों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के लखनू बीघा की है। परिवार वालों ने बताया कि प्रीतम कुमार लुधियाना में रहता है और वह पिछले कुछ दिनों से अपनी मौसी के घर चूलहारी गांव आया हुआ था।

नालंदा : प्रेमिका के घर पहुंचे युवक के मौसेरे भाई को प्रेमिका के परिवार वालों ने चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत 2रविवार की देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चुल्हारी गांव से लखनुबिगहा गांव गया हुआ था। तभी लखनू बीघा गांव के पास कुछ बदमाशों ने प्रीतम कुमार एवं चंदन कुमार पर ऊपर चाकूओ से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में परिवार वालों के द्वारा सभी को इलाज के लिए बिहार शरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रीतम कुमार की मौत सोमवार की सुबह हो गई। जबकि चंदन कुमार का इलाज चल रहा है।

नालंदा : प्रेमिका के घर पहुंचे युवक के मौसेरे भाई को प्रेमिका के परिवार वालों ने चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत 3परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग में हुई घटना से इनकार किया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी नुरुल हक घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है जो घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करेगी। नालंदा जिले में अपराध इतना चरम पर है कि पिछले 72 घंटे के अंदर में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है जिसमें दो लोग की गोली मारकर और एक की चाकू मार कर हत्या की गई है।

Share This Article