बेगूसराय में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड ट्रक बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मानोपुर नवटोलिया बहियार से गुप्त सूचने के आधार पर की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मंसूरचक सीमा के मानोपुर नवटोलिया बहियार से पटना मध निषेध विभाग के सूचना पर मंगलवार को भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड ट्रक बरामद 2

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मध निषेद विभाग की टीम द्वारा सूचना पर पुलिस बल के साथ भगवानपुर मंसूरचक सीमा के मानोपुर नवटोलिया बहियार पहुंचे तो एक ट्रक लगा था ट्रक का जांच किया गया तो उस पर 8 हजार 28 बोतल कुल 14 सौ 49.720 लीटर  नाईट ब्लू ,रूवाईल रेंडर,और माल्टा कंपनी का देशी व विदेशी शराब बरामद किया।इस दौरान ट्रक चालक भागने में सफल रहा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article