डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने विभिन्न थानों में पदस्थापित 13 अपर थानाध्यक्ष समेत 48 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नये थानों में पदस्थापित किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार समस्तीपुर जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के उद्धेश्य से पुलिसकर्मी को स्थानांतरित किया गया है एसपी ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 1 जून 25 तक योगदान करने का निर्देश दिया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट