डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकरी गांव में नशे में धुत होकर उपद्रव मचाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पकरी गांव में मोहन ठाकुर का पुत्र किशोर कुमार अत्यधिक नशे की हालत में है और घर के पास जोर-जोर से हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँची।
पुलिस ने मौके से ही आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस असामाजिक तत्वों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए युवक को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कहीं भी नशाखोरी या उपद्रव की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट