बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीते शाम एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि स्थानीय रेल पुलिस की तत्परता से घायल छात्रा को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है। पीड़ित छात्रा की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा निवासी संजय शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि जिस वक्त आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन पर खड़ी हो रही थी

बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3उसी वक्त अत्यधिक भिड़ की वजह से पूजा कुमारी बेगूसराय प्लेटफार्म पर गिर गई । गनीमत रही की प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने उसे खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि उक्त हादसे में पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई । फिर आनन फानन में बेगूसराय जीआरपी की टीम ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article