निगरानी टीम ने एक लाख पांच हजार रूपया घुस लेते एजीएम को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में स्टेट फूड कॉरपोरेशन के एजीएम मोहम्मद शाहिद रजा को एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगों हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि अलौली के हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड के प्रोपराइटर संतोष कुमार को पिछले कई माह से आरोपित एजीएम तंग तबाह कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

निगरानी टीम ने एक लाख पांच हजार रूपया घुस लेते एजीएम को किया गिरफ्तार 2इसी को लेकर उन्होंने इसकी जानकारी निगरानी विभाग पटना को दी और उनके लिखित शिकायत के आधार पर निगरानी के पदाधिकारी ने छानबीन कर शिकायत में सत्यता पाई।निगरानी विभाग के बुने हुए जाल में घूसखोर एजीएम मोo शाहिद रजा आखिरकार फंस गए। मामला एक लाख पांच हजार रुपए घूस से संबंधित है। सनद रहे, फर्म के प्रोपराइटर संतोष कुमार स्टेट फूड कॉरपोरेशन में चावल की सप्लाई किया करते थे।

निगरानी टीम ने एक लाख पांच हजार रूपया घुस लेते एजीएम को किया गिरफ्तार 3चावल की गुणवत्ता को लेकर एजीएम मोहम्मद शाहिद रजा घूस मांग रहे थे।इसी सिलसिले में पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी सहित के नेतृत्व में छापामारी कर घूसखोर एजीएम को उनके यशोदानगर स्थित किराए के मकान (आवास) से एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article