बेगूसराय में भैस चराने के विवाद मे एक व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बेगूसराय भैस चराने के विवाद मे एक व्यक्ति की लाठी डंडे से गंभीर रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।  घटना मे पीड़ित व्यक्ति का एक हाथ टूट गया है।जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर दियारा का है । 

आरोप है की आरोपी अपने भैस को पीड़ित के खेत मे चरने के लिए छोड़ दिया था जिसको लेकर पीड़ित भैस को खेत से भगा रहा था। इसी से नाराज होकर चंदन कुमार नामक वयक्ति ने पीड़ित की पिटाई कर दी जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर के रहने वाले रामबालक के पुत्र कौशल कुमार के रूप मे हुई है।

 बेगूसराय में भैस चराने के विवाद मे एक व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2घटना के संबंध मे पीड़ित कौशल कुमार ने बताया की घास लगे  खेत मे आरोपी चंदन कुमार ने अपनी भैस को चरने के लिए छोड़ दिया। जिसके बाद वो भैस को खेत से निकाने लगा जिससे चंदन कुमार ने उसपर हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Share This Article