समस्तीपुर: बच्चों की लड़ाई ने लिया भीषण रूप, दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को उतारा मौत के घाट

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड 15 में सुबह दो बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया।

- Sponsored Ads-

खेलते हुए दो बच्चों के परिवारों के बीच विवाद इतना भड़क गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से एक युवक को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गांव के राजेंद्र राय के पुत्र सुरो राय उर्फ सूटो राय के रूप में हुई है।

समस्तीपुर: बच्चों की लड़ाई ने लिया भीषण रूप, दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को उतारा मौत के घाट 2घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।हालांकि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिएपुलिस छापामारी कर रही है।

Share This Article