बेगूसराय में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही कारण युवक की मौत हुई है।  मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया वही हंगामा की खबर मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित एक निजी अस्पताल की है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी के रहने वाले अशोक पासवान का पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा 2

घटना के संबंध में प्रजनन बताया है कि 20 मई को अचानक गौरव कुमार का तबियत बिगड़ गया। उन्होंने बताया है कि आनंद-खनन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन करने का सलाह दिया। उन्होंने बताया है कि ऑपरेशन किया। लेकिन सही तरीके से ऑपरेशन नहीं की जिसके कारण पेट फूलना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत उन लोगों से किया गया तो रेफर करने का धमकी उन लोगों के द्वारा दी जा रही थी। उन्होंने बताया है कि काफी सीरियस हो गया तो फिर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बेगूसराय में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा 3इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन भड़क गए और निजी अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने के बाद नगर थाने की पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत कराकर युवक को उसे जगह से सदर अस्पताल लाया जहां युवक की मौत हो गई। परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि सही तरीके से युवक को इलाज नहीं की गई जिसके कारण से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article