नालंदा पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान: कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शौर्य गाथा को बिहार के पाठ्यक्रम जल्द किया जाएगा शामिल
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ के राणा बीघा मोड़ पर भव्य स्वागत किया। दरअसल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान राणा बीघा स्थित भाजपा कार्यालय के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में नित्यानंद राय ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि “2025 में फिर से नीतीश”, यानी एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब अच्छे से जान चुकी है कि राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। ये दल केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं।
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में वीर जवानों की शौर्य गाथा को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग हो रही है। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ऐलान किया कि जल्द ही बिहार में वीर जवानों की शौर्य गाथाएं स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, क्योंकि दुनिया ने भारत के जवानों का पराक्रम देखा है।
डीएनबी भारत डेस्क