स्मृति शेष मोती देवी के 14 वें परिनिर्वाण दिवस पर सेवा कार्य: तिलरथ में मुफ्त चिकित्सा शिविर और स्टेशन प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को मोती देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ निदेशक सह प्राचार्य मोहन कुमार परिहस्त अपने माता  स्मृति शेष मोती देवी के 14वें परिनिर्वान दिवस के अवसर पर तिलरथ स्टेशन प्रांगण में महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इससे पूर्व नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ एवं किलकरी प्रांगण में विशेषज्ञ चिकित्स्कों की टीम के देखरेख में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कर छात्र, अभिवावक, स्थानीय ग्रामीण एवं सभी जरूरत मंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क जरूरी दवा उपलब्ध कराया गया।

स्मृति शेष मोती देवी के 14 वें परिनिर्वाण दिवस पर सेवा कार्य: तिलरथ में मुफ्त चिकित्सा शिविर और स्टेशन प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण 2

मौके पर मिस प्राचार्य किलकारी तिलरथ, प्राचार्य सह निदेशक नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी मोहन कुमार परिहस्त, शिक्षिका रीना परिहस्त, ऋतु कुमारी, रूही कुमारी,  शिक्षक निरंजन कुमार, लक्ष्मण कुमार, पुत्र शुभ कुमार परिहस्त, अक्षत कुमार परिहस्त सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article