लड़की के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ कराई मामला दर्ज
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे शादी के महज एक साल बाद ही दहेज़ दानवो ने एक एक युवती को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। शनिवार को घटी इस मे गंभीर रूप से घायल युवती की मौत इलाज के दौरान हो गई है। लड़की के परिजनों ने पति सास ससुर और ननद पर दहेज़ के रूप मे पांच लाख रुपया नहीं देने पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने का आरोप लगाया है। घटना रिफाइंरी थाना क्षेत्र के मुसादपुर गावं की है।
बताते चले की एक साल पहले तेघरा थाना क्षेत्र के मधूरापुर वार्ड आठ के रहने वाले सासा कुमारी की शादी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मौसादपुर के रहने वाले अंशु कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। इस दौरान दहेज़ के रूप मे एक मोटी रकम भी दी गई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही लगभग पांच लाख रुपया की मांग ससुराल वालो द्वारा की जाने लगी। परिजनों ने बताया की शादी भी उन लोगो के द्वारा जमीन बेच कर की गई थी और एक अन्य जमीन को बेच कर पांच लाख रुपया वो लोग देने ही बाले थे इसी बीच शनिवार को सास, ससुर, ननद और पति द्वारा युबती के शरीर मे पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई।। बाद मे सामाजिक दबाब मे उसे एक निजी हॉस्पिल मे भर्ती कराया गया।
इसकी जानकारी भी लड़की के परिजनों को अन्य किसी वयक्ति द्वारा दी गई है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है की लड़की ने मरने से पहले अपनी आप बीती पुलिस को बयान मे दिया था। जिसके बाद लड़का वाला वाले लड़की को जैसे अन्य जगह छोड़ कर चले गए। इसी क्रम मे आज लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क