बीहट-1 पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ‘उत्कृष्ट अवार्ड’ से सम्मानित, कंकौल में 66वीं वार्षिक आमसभा में चेयरमैन ने सौंपा सम्मान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय: कंकौल स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित ‘दी बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक’ की 66वीं वार्षिक आम सभा में बीहट-1 पैक्स के अध्यक्ष पवन कुमार को ‘उत्कृष्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान किसान क्रेडिट कार्ड वितरण समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुमार धनकु ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा, “यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बीहट-1 पैक्स के सभी सम्मानित किसान भाइयों का है। उनके अटूट विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद की बदौलत ही यह संभव हो सका है।” उन्होंने बताया कि बीहट-1 पैक्स के गठन के बाद यह पहला ऐतिहासिक अवसर है जब पैक्स को इस स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

बीहट-1 पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ‘उत्कृष्ट अवार्ड’ से सम्मानित, कंकौल में 66वीं वार्षिक आमसभा में चेयरमैन ने सौंपा सम्मान 2पवन कुमार को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों में हर्ष का माहौल है। तेघड़ा के पूर्व विधायक राम रतन सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, सुधा देवी, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार, शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, राम निवास सिंह, राम सुंदर सिंह और समाजसेवी हेमंत कुमार सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article