बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, तीन लोग घायल 

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को पिटाई कर दिया।  पिटाई में तीन लोग घायल हो गया है। हालांकि दबंगों के द्वारा पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दबंगों के द्वारा पिटाई की जा रही है।

 बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, तीन लोग घायल  2वही पिटाई के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा वार्ड नंबर 5 की है। घटना के संबंध में उपेंद्र कुमार ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति के द्वारा 7 लाख रुपए की जबरन रंगदारी की मांग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब रुपए देने से इनकार किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले मुझे घेर कर सड़क दे दे दना दन मारना शुरू कर दिया।

 बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, तीन लोग घायल  3मुझे बचाने के लिए घर वाले आए तो दबंगों ने इससे भी आग बबूला हो गया और घर में घुसकर लाठी डांटे से सभी लोगों को पीट पीटकर घायल कर दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। है मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article