बछवाड़ा रेल पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

जीआरपी थाना बछवाड़ा पुलिस ने ट्रेन से अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । मामले को लेकर जीआरपी थाना बछवाड़ा के थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि खगङिया जिले के खगङिया थाना क्षेत्र के हाजीपुर धोबी टोला वार्ड संख्या 20 निवासी गोपाल पोद्दार के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि समकालीन अभियान के तहत गाड़ी संख्या 13138 डाउन आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था ।बछवाड़ा रेल पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा जेल 2 जांच अभियान के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे उक्त व्यक्ति के पास के पिट्ठू बैग का जांच किया गया । जांच के दौरान व्यक्ति के पिट्ठू बैग में उत्तर प्रदेश राज्य निर्मित ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180ml का साठ पिस 10 लीटर 800ml बरामद किया गया । साथ ही उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार शराबबंदी व मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article