बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई है। वही इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि परिजनों ने अपने रिश्तेदार मृतक के मासरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।  पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल की है।

मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल के रहने वाले सर्जन यादव का पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई।  घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मृतक आनंद कुमार का अपना ही मेसरा भाई जीरो माइल के पास से गाड़ी से खींचकर अपने साथ ले गया।

 इस दौरान उन्होंने कहा है कि फिर बाद में पता चला कि आनंद कुमार की मौत हो गई है। हालांकि उन लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट में मौत हुई है लेकिन अगर एक्सीडेंट में मौत होती तो पूरे शरीर पर जख्म का निशान रहता या गाड़ी क्षतिग्रस्त होता। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने साफ तौर से अपने ही रिश्तेदार मृतक के मसेरा भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article