गंगा स्नान और मुंडन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की वाहनों की लंबी कतार सिमरिया घाट से बीहट तक लग गयी

DNB Bharat Desk

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तर वाहिनी पतित पावनी कल-कल छल-छल करती सिमरिया गंगा तट पर एक तरफ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान को लेकर उमर पड़ी। वहीं मुंडन को लेकर भी देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान और मुंडन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की वाहनों की लंबी कतार सिमरिया घाट से बीहट तक लग गयी। जिसके कारण चार घंटे तक पटना की ओर जाने वाले लोग जाम फंसे रहे। इस जाम की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

- Sponsored Ads-

सिमरिया गंगा तट पर अक्षय तृतीया स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ को देखते हुए जहां एक तरफ एसडीआरएफ की टीम दो मोटर वोट के साथ तैनात थी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय गोताखोर भी अनिल निषाद के नेतृत्व में गंगा तट पर लगातार लोगों को   सुरक्षित स्नान के लिए बता रहे थे।

गंगा स्नान और मुंडन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की वाहनों की लंबी कतार सिमरिया घाट से बीहट तक लग गयी 3

घाट पर मुस्तैद अनिल निषाद ने बताया कि स्नान के दौरान एक वृद्ध डूबने की स्थिति में थे जिसे स्थानीय गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article