पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर किया पुलिस गाड़ी को स्टार्ट
डीएनबी भारत डेस्क

राजगीर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग की मौत मालगाड़ी से कटकर हो गई। मौत इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग का आधा शरीर राजगीर और आधा शरीर ट्रेन में फंसकर बिहार रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया।राजगीर से बिहार शरीफ मालगाड़ी के पहुंचने पर यात्रियों की नजर ट्रेन की पहियों के ऊपर नजर फंसे शव पर पड़ी
जिसके बाद इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दिया गया।रेल थाना राजगीर के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।जब रेल पुलिस सदर अस्पताल से जाने लगी तो रेल थाना की गाड़ी चालू नहीं हुआ जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद परिजन और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने धकेल पुलिस गाड़ी को चालू किया तब जाकर पुलिसकर्मी सदर अस्पताल से रवाना हुए।
सदर अस्पताल में हुई इस वाक्या से पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है।वहीं पुलिसिया पोल खुलने का वीडियो बना रहे है पत्रकारों को रोकने का भी प्रयास किया।
डीएनबी भारत डेस्क