बेगूसराय में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

पिटाई से नाराज सैकड़ो की संख्या में छात्र ने कालेज परिसर में किया जमकर हंगामा, बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षकों का गुंडागर्दी सामने आया है। जहां एक साथ कई छात्र एवं छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वही बचाने गए अभिभावक को के साथ भी शिक्षकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।  मारपीट में कई छात्र एवं छात्राओं सहित अभिभावक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2वही पिटाई से नाराज सैकड़ो की संख्या में छात्र ने कालेज परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। वही हंगामा देखकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शांत करने में लगी हुए हैं। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एमआरजेडी कॉलेज की है।जहा घायल छात्र एवं छात्राओं की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के रहने वाले अभिषेक कुमार लक्ष्मी देवी, करण कुमार, जानकी कुमारी,नंदिनी, कुमारी ,निधि भारती के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में छात्र ने बताया है कि आज बीए पार्ट सेमेस्टर 2 का एग्जाम चल रहा था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3इस एग्जाम के दौरान प्रश्न पत्र देने के दौरान छात्र के साथ शिक्षकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी दौरान शिक्षक नाराज होकर मारपीट करने लगे। वही मारपीट देकर सभी छात्र एवं छात्राओं ने इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर कॉलेज के सभी शिक्षकों के द्वारा लाठी डांटे से मारपीट किया गया ।मारपीट देखकर बचाने गए अभिभावक के भी साथ कॉलेज की शिक्षकों के द्वारा मारपीट की गई।  घटना के बाद मौके पर काफी देर तक कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 4मौके पर नगर थाने के पुलिस ने सभी घायल छात्र एवं छात्राओं को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में नगर थाना के 112 डायल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया है कि एमआरजेडी कॉलेज में छात्रों के साथ शिक्षकों के द्वारा मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस  पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद छात्र उग्र हो गया और जमकर कॉलेज में हंगामा किया। वही कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं कई थाने के पुलिस कॉलेज में पहुंचकर मामले को शांत कराया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article