ठेले पर सिस्टम : नालंदा सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजन ठेले पर ले गए शव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ का मॉडल अस्पताल का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है । जहां पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव को ठेले से घर लेकर गए। अस्पताल से करीब 5 किलोमीटर तक शव को इसी तरह घर ले तक ले गए । हद तो यह है कि इस दौरान न तो गार्ड की नजर पड़ी न ही तैनात शव वाहन के कर्मियों की।

ठेले पर सिस्टम : नालंदा सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजन ठेले पर ले गए शव 2डीएस डॉ कुमकुम प्रसाद ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं । परिवार वालों ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला निवासी मो सदरुल होदा के 19 वर्षीय पुत्र अरशद की मौत रविवार की देर शाम सड़क हादसे में हो गया था। परिवार वाले पावापुरी मेडिकल कॉलेज से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए थे ।

ठेले पर सिस्टम : नालंदा सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजन ठेले पर ले गए शव 3पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मांग की मगर किसी ने उसकी सहायता नहीं किया तब मजबूरन शव को ठेले से लेकर गए । सदर अस्पताल के कर्मियों का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी परिवार वाले शव को ठेले या कंधे पर घर गए हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article