नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आपकी आवाज़ आपकी शहर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत चकिया वार्ड नंबर -37 स्थित मध्य विद्यालय मल्हीपुर विष्णुपुर चांद में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपकी आवाज़ आपकी शहर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, शिविर प्रभारी सहायक आपदा प्रबंधन बेगूसराय राजू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम कुमार सहनी, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरुप, सीटी मैनेजर चांदनी कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता अनुराग कुमार,

- Sponsored Ads-

कनिष्ठ अभियंता दिलरुबा खातून, प्रधान लिपिक राज कुमार, कर दरोगा प्रवीण कुमार, स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम, स्थानीय वार्ड पार्षद रेणु सिंह, कार्यपालक सहायक संदीप कुमार शर्मा, गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्थानीय नगर क्षेत्र से प्राप्त हुए 25 को सूचीबद्ध कर उसके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रेत्तर कारवाई हेतु भेजा। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बीहट कृष्ण स्वरुप ने बताया कि वार्ड नंबर -37 में कुल 25 आवेदन पत्र जमा हुआ है।

नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आपकी आवाज़ आपकी शहर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित 2जिसमें प्रदुषण को लेकर -1, कूआं को लेकर -2, पेंशन योजना में -2, नाला – ढक्कन और नल-जल योजना में -6, स्ट्रीट लाइट में -6 आवास योजना में -7 आवेदन पत्र जमा हुआ है। जिसका निरीक्षण व जांच कर जल्द ही निष्पादन कर दिया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शंभू सिंह, विद्यालय प्रधान रूद्र नारायण सिंह, सुनील कुमार, रामसेवक सिंह, जतन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article