वीरपुर बीआरसी में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राइमरी एवं मध्य विद्यालय एचएम की बैठक आयोजित

DNB Bharat

डीपीओ स्थापना -सह-बीईओ वीरपुर रविन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

डीएनबी भारत डेस्क 
बीआरसी वीरपुर में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राइमरी एवं मध्य विद्यालयों के एचएम की बैठक डीपीओ स्थापना -सह-बीईओ वीरपुर रविन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में डीबीटी से संबंधित सभी टास्क दो दिनों के अंदर पूर्ण करने, प्रवेशोत्सव के दौरान नामांकन पर समीक्षा, चहक गतिविधि नियमित रूप से संचालित करने, वीसी की समीक्षा, विद्यालयों में 75 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय में साफ़ सफाई एवं खासकर शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि कार्यों का ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं जाति आधारित जनगणना को पूरा करने हेतु सीनियर डिप्टी कलक्टर प्रीति कुमारी ने समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें उन्होंने पर्यवेक्षकों व एचएम से कहा कि जनगणना का काम तीन से चार दिनों में पूरा कर लेना है। साथ ही कहा कि वीरपुर प्रखंड में लगभग 90% काम हो चुका है, 10%कार्य बाकी है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर बीआरपी रामनंदन सिंह, निर्मला कुमारी, एचएम सुमन कुमार, संत कुमार सहनी, शिवकुमार सिंह, मनोहर विद्यार्थी, मो शफी आलम, रामनरेश चौधरी, श्याम कुमार, लेखापाल मनोज कुमार साह आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article