एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में दिया योगदान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बरौनी-रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज इस महाविद्यालय में ए. पी. एस. एम. कालेज, बरौनी के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर योगदान दिया। प्रोफेसर संजय झा, जो कि इस महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य थे, वे विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा हेतु विरमित हुए।

- Sponsored Ads-

एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में दिया योगदान 2इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमरेश शाण्डिल्य , विशिष्ट अतिथि डॉ. लालबहादुर सिंह, निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा, वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार का सम्मान शिक्षक संघ,शिक्षकेतर कर्मचारी संघ, पूर्ववर्ती छात्र संघ, इतिहास विभाग, डॉ. भोला झा रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. भोला झा आदि ने आए हुए अतिथियों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान पाग, चादर, गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह आदि देकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर साण्डिल्य ने अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय सदा से उर्वर रहा है। मैं यह अपेक्षा करता हूं कि प्रोफेसर झा ने जिस उर्जा के साथ महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का काम किया है, उसे डॉ. मुकेश अनवरत जारी रखेंगे।

एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में दिया योगदान 3अपने संबोधन में प्रोफेसर झा ने कहा कि मैंने महाविद्यालय परिवार के सहयोग से पूरी शक्ति के साथ महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास करने की भरसक कोशिश की है, अब मैं इस महाविद्यालय की कमान डॉ. मुकेश को सौंपता हूं। डॉ. मुकेश ने महाविद्यालय परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि संजय बाबू ने महाविद्यालय हेतु जो कार्य किया है, मैं अपने कर्मचारियों के सहयोग से उसे और भी आगे ले जाने की भरपूर कोशिश करुंगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डाॅ. विमल ने दोनों प्रधानाचार्यों के आगामी पथ की सफलता हेतु  शुभकामना करते हुए बधाई दी। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक,शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article