नालंदा: लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगो से करोड़ों रुपया की ठगी, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

DNB Bharat Desk

 

प्रत्येक व्यक्ति से 3000 रुपये की ठगी की गई है, दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार ग्रामीण फरियाद लेकर दीपनगर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। आरोपियों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया और उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर तीन तीन हजार जमा करवाए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगो से करोड़ों रुपया की ठगी, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार 2इसके बाद उन्होंने लोगों को न तो कोई लोन दिया और न ही उनका पैसा वापस किया। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया और उनसे पैसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बैंक से लोन दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और उनसे पैसे लिए। प्रत्येक व्यक्ति से 3000 रुपये की ठगी की गई है।

नालंदा: लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगो से करोड़ों रुपया की ठगी, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार 3दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों से सावधान रहना चाहिए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article