बखरी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक महिला सहित 04 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिलावके बखरी थानाक्षेत्र के शकरपुरा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक ही पक्ष के एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित रामजपो यादव ने बताया कि उसके घर का पानी एवं उसके पड़ोसी सोनू यादव के घर का पानी एक ही गली में बहाया जाता है। लेकिन सोमवार की शाम सोनू यादव के द्वारा उसके घर के नल को बंद किया जा रहा था उसी का विरोध रामजपो एवं उसके परिवार के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सोनू यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहे के सरिया एवं कत्ता लेकर पहुंचा तथा परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया।

इसमें रामजपो यादव के सर में गंभीर चोट आई है वहीं उसके पुत्र चंदन एवं पुत्री सुंदर कुमारी सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मरीजों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा मोबाइल से बखरी थाने को घटना के संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article