घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर वार्ड नंबर छह की हैं।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में प्रेम विवाह के चौदह साल बाद भी ससुराल के लोग एक दंपत्ति के जान के दुश्मन बने हुए। घटना में ससुराल वालो द्वारा पति पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वही आरोप हैं की पति पत्नी के साथ भैसूर और ससुराल वालो द्वारा मारपीट और महिला के जबरदस्ती करने का आरोप महिला ने लगाया हैं। मामले में घायल पति पत्नी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर वार्ड नंबर छह की हैं। घायल की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नुरजमापुर वार्ड नंबर छह के रहने वाले विभास कुमार और उनकी पत्नी पत्नी कोमल कुमारी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं की बिभास और कोमल ने वर्ष ग्यारह में घर से भाग कर शादी रचाई थी।
जिसके खिलाफ घर वाले थे। आरोप हैं की कोमल घर से भागने के वक्त अपने साथ पच्चीस हजार नगद और जेवरात लेकर आई थी। जिसे भैसूर और ससुराल पक्ष द्वारा ले लिया गया और उसकी शादी कोर्ट और मंदिर में कराई गई। उसके बाद से ही दोनों के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी हैं। ससुराल की इस प्रताड़ना से तंग आकर पति पत्नी मुंबई चले गए और वही धागा बनाने का कारोबार कर अपना और अपने बच्चे का पालन पोषण करने लगे। इस बीच कई बार पति पत्नी मुंबई से अपने घर आये पर ससुराल वालो के द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती रही। इस संबंध में थाना में बहुत लिखित शिकायत की गई पर कोई ठोस परिणाम निकल कर सामने नहीं आया।
जिसके बाद वों लोग फिर मुंबई चले गए। हाल ही में जब दोनो फिर अपने घर आये तों फिर उनको घर से निकाल दिया गया और मारपीट की गई। जिसकी लिखित शिकायत फिर से थाना से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद पति पत्नी जिस घर में रहते थे उस घर में ताला मार दिया गया और दोनों को निकाल दिया गया। जिसके बाद पति पत्नी और बच्चे खानाबदोश की तरह खाली जमीन में जैसे तैसे रह रह है।आरोप हैं की इसी बीच बीती रात्रि भैसूर और अन्य लोग घर में घुस कर पति पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और दोनों के साथ मारपीट की गई। आरोप हैं की इस बीच महिला का मुँह बंद कर उसके साथ जोड़ जबरदस्ती भी करने की कोशिश की गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बलिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में बिभास कुमार ने बताया की एक शादी के दौरान उसकी मुलाक़ात कोमल से हुई थी। फिर दोनों में प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तों कोमल पचीस हजार रुपया नगद और जेवरात लेकर घर से भाग कर उनके पास चली आई। उसके बाद दोनों घर से भाग कर शादी रचाई। उसके बाद से ही परिवार के लोग दोनों के जान के दुश्मन बने हुए हैं। घटना के बाद से उनके भाईयो ने पचीस हजार रुपया नगद और जेवरात लेकर उनकी शादी मंदिर और कोर्ट में करवा दी। उनके भाईयो ने आज तक उनके शादी का कागजात नहीं दिया। बिभास कुमार का आरोप हैं की वों मुंबई में जैसे तैसे जिंदगी गुजर बसर करते हैं और वहां से लौट कर अपने गावं में रहना चाहते हैं पर उनके भाई और भौजाई उन लोगो को उनके हिस्से का जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं देना चाहते हैं।
वों लोग जब भी मुंबई से आते हैं तब तब उन लोगो के साथ मारपीट की जाती हैं आरोप लगाया की लब मैरेज के बाद से ही यह सिलसिला जारी हैं। वही कोमल ने बताया की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उन लोगो के जान के दुशमन बने हुए हैं। ससुराल के पक्ष नहीं चाहते हैं की वों लोग यहाँ रहे। और न ही संपत्ति में हम लोगो को कोई हिस्सा दे। इसी क्रम में बीती रात उन लोगो पर हमला किया गया और उनके साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश की। जिससे जैसे तैसे वों बच पाई।
डीएनबी भारत डेस्क