बेगूसराय में चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ किया हैवानियत, किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक सनसनी खेज मामला निकलकर सामने आया है जिसमें एक किशोरी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। हालांकि उक्त घटना में प्रीत पक्ष के द्वारा अपने ही चचेरे चाचा को दुष्कर्म का आरोपी बताया जा रहा है । फिलहाल किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है।दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि जब किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां चिकित्सकों के द्वारा भी किशोरी की उम्र बढ़ाकर बताई गई है ,इसको लेकर भी परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि  वे लोग शहर में मजदूरी करतें हैं घर में एक महिला के साथ एक किशोरी रहती थी, उसी का फायदा उठाकर रचियाही नयाटोला निवासी रुदल राय के पुत्र मनीष कुमार ने उस किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना कों अंजाम दिया, शाम में जब परिजन घर पहुँचे तो लहुलुहान किशोरी से घटना की जानकारी मिलते ही आग बगूला हो गए.

बेगूसराय में चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ किया हैवानियत, किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती 2पीड़ित ने बताया की पुलिस कों घटना की जानकारी देकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया कराया। किशोरी के परिजन ने बताया की अस्पताल में भी चिकित्सक के द्वारा किशोरी की उमर बढ़ाया गया है। उम्र बढ़ाने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिषद में हंगामा किया। इधर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है दोषी के खिलाफ करवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article