तेघड़ा में अग्निकांड पीड़ितों को सरकारी स्तर पर कराई गई आर्थिक सहायता मुहैया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड अन्तर्गत धनकौल पंचायत के अग्निकांड पीड़ितों को सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई।बताते चलें कि पिछले दिनों धनकौल पंचायत के आलापुर गाँव में भीषण अग्निकांड में कई गरीबों के घर एवं सामान जलकर राख हो गये थे।

तेघड़ा में अग्निकांड पीड़ितों को सरकारी स्तर पर कराई गई आर्थिक सहायता मुहैया 2बुधवार को अंचल कार्यालय तेघड़ा में अंचलाधिकारी रविशंकर ने आलापुर के वार्ड नं 10 के अग्निपीड़ित रंजीत कुमार पे0 उमेश महतों, इन्दु देवी पति उमेश महतों, दयानन्द कुमार पे0 स्व0 गणेश महतों एवं शांति देवी पति गणेश महतों को आर्थिक सहायता के रूप में 12-12 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

तेघड़ा में अग्निकांड पीड़ितों को सरकारी स्तर पर कराई गई आर्थिक सहायता मुहैया 3मौके पर अंचलाधिकारी रविशंकर ने कहा कि  अग्निकांड से पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है जिसके तहत पीड़ितों को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीआई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article