जीविका से मिला पंख तो उड़ने लगी सुनीता, अधिकारी तो नहीं बनी पर ब्यूटी पार्लर खोल कर कमाई में सब को छोड़ा पीछे

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

। फोटो।अरुण कुमार मिश्रा, जागरण , खोदाबंदपुर, बेगूसराय । मालपुर ,खौदाबंदपुर की बहू सुनीता जोशी आगामी 18 जनवरी को बेगूसराय की प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रूबरू होकर जीविका की सफलता की कहानी सुनाएगी। इन्होंने अपनी दर्द भरी दास्तां और मेहनत की कहानी ,बताती हैं। सुनीता समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर प्रखंड के रेबड़ा ग्राम निवासी लड्डू लाल सिंह की पुत्री है। 99 में उनकी शादी बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदाबंदपुर प्रखंड के चकयदु मालपुर निवासी राम जपु प्रसाद सिंह के साथ संपन्न हुआ। पति बेरोजगार थे ।

सुनीता एक पढ़ी-लिखी लड़की थी। समाजशास्त्र से इन्होंने एम ए किया है। शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात इन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी किया ।लेकिन सफलता हाथ नहीं लगा । इस बीच इन्हें परिवार चलाने के लिए काफी जदो जहद करना पड़ा। फाका कशी से भी गुजरना पड़ा ।फिर इन्होंने अपने पति को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। और खुद ब्यूटीशियन कोर्स करने लगी। राम जपो खुदाबनपुर बाजार में मैचिंग सेंटर खोलकर कारोबार शुरू किया ।तो पत्नी यूको आईसीटी के माध्यम से ब्यूटी पार्लर के कोर्स करने के पश्चात 2016 में अपने घर पर ब्यूटी पार्लर का रोजगार शुरू किया। 2 साल तक अपने घर पर कारोबार करने के पश्चात इन्होंने जीव का से जुड़कर अपना व्यवसाय खुदाबनपुर बाजार में किराए का मकान लेकर शुरू किया ।

जीविका से मिला पंख तो उड़ने लगी सुनीता, अधिकारी तो नहीं बनी पर ब्यूटी पार्लर खोल कर कमाई में सब को छोड़ा पीछे 2कामेश्वर कंपलेक्स खोदाबंदपुर बाजार में इनका ब्यूटी पार्लर की दुकान है जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज करन इन्हें काफी मदद की । खोदाबंदपुर बिहार ग्रामीण बैंक के माध्यम से इन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया। प्रथम बार 25000 फिर 50000 और आज इनका 5 लाख का अपना ट्रांजैक्शन है। सुनीता बता रही है औसतन 1000 से₹2000 प्रतिदिन ब्यूटी पार्लर से वह कमा लेती हैं। लगन के दिनों में 10000 से 20- हजार भी एक दिन की कमाई हो जाता है। ब्यूटी पार्लर में अब यह ट्रेनर भी है ।अब तक सैकड़ो लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षण दे चुकी है। जो जीविका के माध्यम से जुड़कर अथवा अपने स्तर से स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन चुकी है। सुनीता के ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर में वर्तमान में आधा दर्जन युक्तियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।एक प्रशिक्षणार्थी से ₹20000 शुल्क लेती है। जो इनका अतिरिक्त आए हो जाता है।

ब्यूटी पार्लर की कमाई से अपने परिवार का भरण पोषण के साथ-साथ बच्चों को पढ़ा लिखा कर अफसर बनाने में लगी है ।सुनीता जीविका से मिला पंख तो उड़ने लगी सुनीता, अधिकारी तो नहीं बनी पर ब्यूटी पार्लर खोल कर कमाई में सब को छोड़ा पीछे 3बताती है इनके एक पुत्र आयुष आनंद है ।जिनकी उम्र 16 वर्ष है ।और वह कटिहार सरकारी कॉलेज में डिप्लोमा कर रहे हैं। जबकि बड़ी बेटी पल्लवी जोशी जिनकी उम्र 22 वर्ष है। एमएससी कर रही है पटना में रहकर के ।और दूसरी लड़की सिंपल जोशी जिनकी उम्र 20 वर्ष है। वह पटना में डिप्लोमा कर रही है और आज इनका एक हंसता खेलता परिवार है ।जीविका ने उनके जिंदगी को बदल दी है ।खुद तो अफसर नहीं बन पाई ,लेकिन बेटे और बेटियों को अवसर बनाने का इन्होंने संकल्प ले रखा है। इन्होंने बताया उनकी सफलता के पीछे खुद के साथ-साथ उनके पति राम जपो सिंह जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक करण जी, कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव कुमार एम आई एस अनामिका कुमारी का अहम योगदान रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article