नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सिलाव में निकाला गया रामनवमी का जुलूस

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में रामनवमी का जुलूस धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया।यह जुलूस श्याम सरोवर से पूरे सिलाव बाजार में भ्रमण किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सिलाव में निकाला गया रामनवमी का जुलूस 2जुलूस के दौरान डीडीसी, डीएसपी, थानाध्यक्ष सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी भी तैनात थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी और ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी।रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों के साथ युवाओं की टोली प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण पर निकली।

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सिलाव में निकाला गया रामनवमी का जुलूस 3प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।जिला प्रशासन ने जुलूस में शामिल सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी, जिसका पालन लोगों ने पूरी जिम्मेदारी से किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article