पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर क्लश शोभा यात्रा के साथ कराया गया नगर भ्रमण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर टमटम स्टैण्ड चौक पर नव निर्मित हनुमान मंदिर में संगमरमर के पंचमुखी हनुमान जी को स्थापित करने हेतु शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ डा राम सागर प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, महिंदर महतो, राम उदगार पंडित, सिकंदर हजारी आदि के नेतृत्व में किसान भवन वीरपुर से गैस ऐजेंसी, भैरव स्थान मंदिर, वीरपुर बाजार के रास्ते सुरहा चौक, वीरपुर यूको बैंक चौक,पुल चौक के रास्ते नव निर्मित हनुमान मंदिर के परिसर में स्थापित किया।

- Sponsored Ads-

हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अन्य वास, पुष्पा दी वास आदि हो जाने के पश्चात 19 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा और अखंड श्री सीताराम नवाह यज्ञ किया जाएगा।

पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर क्लश शोभा यात्रा के साथ कराया गया नगर भ्रमण 2उक्त लोगों ने बताया कि गांव के 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा क्लश शोभा यात्रा के दौरान हर्षोल्लास के साथ गाजे-बाजे के साथ हनुमान जी को सर्व प्रथम नगर भ्रमण कराया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article