चैती दुर्गा पूजा में लगने वाले मेला को लेकर सजने लगी दुकानें

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पेठीयास्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा मेला को लेकर तैयारी जोरों पर है ।बताते चलें कि करीब 2 00वर्ष पुराने इस दुर्गा मंदिर में वर्ष में दो बार शारदीय नवरात्र के दौरान और बासंती नवरात्रा के दौरान दुर्गा प्रतिमा का निर्माण किया जाता है । देवी जागरण की रात से चार दिनों तक दुर्गा मेला आयोजित किया जाता है। इस मेला में आसपास के गांव से दुकानदार लोग अपनी अपनी दुकान सजाते हैं । आसपास के दर्जनों गांव से लोग मेला देखने आते हैं ।जो जमकर इस मेले में खरीदारी करते हैं। जिससे दुकानदारों को एक अच्छी खासी आमदनी भी हो जाया करता है ।

- Sponsored Ads-

चैती दुर्गा मेला के लिए मंदिर परिसर में दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। लोग अपनी-अपनी दुकान पूजा समिति से जगह आवंटित करवा कर लगा रहे हैं। दुकानों का टेंट पंडाल बनाया जा रहा है ।इस वर्ष शनिवार को देवी जागरण के पश्चात चार दिवसीय चैती दुर्गा मेला का शुभारंभ होगा जो मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो जाएगा। मेला में मिठाई का दुकान, मनिहारी का दुकान ,लकड़ी से बने कास्ट का गृह उपयोगी सामान खिलौना का दुकान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

चैती दुर्गा पूजा में लगने वाले मेला को लेकर सजने लगी दुकानें 2मेला की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। मेघौल पेठिया के अलावे बाड़ा पेठिया स्थित चैती दुर्गा प्रतिमा परिसर में भी मेला का आयोजन किया जाता है ।वहां भी मेला में दुकानदारों का आना शुरू हो गया है ।इस मेल को लेकर महिलाओं खास कर बच्चों में विशेष उत्साह रहता है। लोग साल भर इस मेले का इंतजार करते हैं। चैती मेला में शारदीय नवरात्र के तुलना मेंअधिक लोगों का भीड़ होता है क्योंकि यह सब जगह नहीं होता है ।प्रखंड में सिर्फ दो ही जगह आयोजित होता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article