कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेगुसराय जिले में आगमन को लेकर तैयारी पुरी,जगह जगह राहुल के साथ कन्हैया का लगा है बैनर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के तहत सात अप्रैल को कन्हैया कुमार के साथ कदमताल करने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी बेगूसराय आने वाले है। इसको लेकर बेगूसराय में ब्यापाक तैयारी देखी जा रही है। इसको लेकर जगह जगह राहुल गाँधी और कन्हैया कुमार लगा बैनर और पोस्टर से पटा हुआ है। इसको लेकर बेगूसराय में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे राहुल गांधी के आने की पुस्टि की गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेगुसराय जिले में आगमन को लेकर तैयारी पुरी,जगह जगह राहुल के साथ कन्हैया का लगा है बैनर 2इस संबंध में बताया गया कि राहुल गांधी दिन के तकरीबन 1:30 बजे बेगूसराय पहुंचेंगे और 2 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा करेंगे हालांकि इस संबंध में कोई रुट चार्ट नहीं बताया गया है। इस पदयात्रा की शुरुआत 9:00 बजे दिन में आईटीआई मैदान से की जाएगी और जिसमें हजारों हजार की संख्या में छात्र, किसान महिलाये और अन्य लोग शामिल होंगे। आज आयोजित एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सर्जन सिंह, बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गरीब दास ने कहाँ की यह पदयात्रा बिहार से युवाओ के बीच जनजाग्रति लाने के लिए आयोजित है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेगुसराय जिले में आगमन को लेकर तैयारी पुरी,जगह जगह राहुल के साथ कन्हैया का लगा है बैनर 3वही NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बरुन चौधरी ने बताया की भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती है। यह मुद्दे की यात्रा है। कांग्रेस पार्टी मुद्दे की राजनीती करती है। उन्होने कहाँ की गयारह तारीख को वों लोग नीतीश कुमार से मिलेंगे। नीतीश कुमार नहीं मिलेंगे तो वों लोग उनका घेराव भी कर सकते हैं।। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिब देवेंद्र यादव ने भी प्रेस को सम्बोधित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article